फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल में बैठक करते बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसि
विज्ञापन
गन्नौर। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक वीरवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में आयोजित की गई। जिला संयोजक टेक राम दहिया ने बताया कि 5 जुलाई को रेवाड़ी स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास रामपुरा हाउस पर आयोजित प्रदर्शन में जिले के सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


टेक राम दहिया ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से बार-बार मांगें उठाए जाने के बावजूद सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, सहित अन्य मामलों के शीघ्र निपटान सहित अनेक मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन


बैठक का संचालन जिला सचिव राजकुमार नैय्यर ने किया। बैठक में ब्लॉक प्रधान संदीप राणा, ब्लॉक सचिव सम्मी कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें