गन्नौर। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक वीरवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में आयोजित की गई। जिला संयोजक टेक राम दहिया ने बताया कि 5 जुलाई को रेवाड़ी स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास रामपुरा हाउस पर आयोजित प्रदर्शन में जिले के सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
टेक राम दहिया ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से बार-बार मांगें उठाए जाने के बावजूद सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, सहित अन्य मामलों के शीघ्र निपटान सहित अनेक मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया।