फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारी 30 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें लंबित मांगों को लेकर मुख्य एजेंडे रखे गए। साथ ही निर्णय लिया गया कि सर्व कर्मचारी संघ 30 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालय पर रैली निकाल प्रदर्शन कर दिसंबर 2025 में कच्चे कर्मचारियों के हक में आए हाईकोर्ट के फैसले को लागू करवाने की पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रधान देशराज नैन, कोषाध्यक्ष राजीव खत्री ने बताया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का, पुरानी पेंशन बहाल, कौशल रोजगार निगम को भंग करके कर्मचारियों को विभाग के पे रोल पर लिया जाएगी।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य के उपप्रधान कश्मीरी सिंह ने कहा कि सरकार समय रहते इन सभी मांगों का समाधान नहीं करती, तो 12 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में रैली की जाएगी। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास स्थान पर पड़ाव डाला जाएगा।
विज्ञापन

जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होगा, आगामी आंदोलनों की जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में प्रदीप नैन, प्रतीक, अर्जुन, सुभाष, भगत सिंह,देवेंद्र कादियान, राजा भाई, दीपक बोह दिनेश छिक्कारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें