फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Wed, 23 Apr 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत में गोहाना रोड पर पुलिस लाइन के सामने मांगों को लेकर जुलूस निकालते कर्मचारी। सं
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जिला कमेटी एवं राज्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पंचायत भवन से छोटूराम चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारी संघ के धरने पर समर्थन किया। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय में एसडीएम सुभाष चंद्र को प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए निर्णय 31 दिसंबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार के इस निर्णय की निंदा की और इसे वापस लेने की मांग की। मंच ने प्रदेश सरकार से मांग की कि शिक्षा विभाग में कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगाए गए टीजीटी अध्यापकों को बगैर रिक्त स्थानों पर एडजस्ट किए रिलीव करना गलत है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सभी कर्मचारियों को जाॅब सुरक्षा गारंटी की मांग की गई है।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को कौशल रोजगार निगम में समायोजित करने की मांग उठाई गई। नगर निगम सोनीपत के संविदा सफाई कर्मचारी व पंप ऑपरेटर के रोके गए तीन माह के वेतन को शीघ्र जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें