फोटो : सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में बैठक के दौरान नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी। स्रोत: सं
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को एनएचएम कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक हुई। राज्य उपप्रधान कप्तान राणा ने बताया कि एनएचएम कर्मियों का लंबे समय से शोषण किया जा रहा है। न उन्हें समय प र वेतन दिया जा रहा है और न ही रेगुलर कर्मियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा।
आज भी एनएचएम कर्मियों को छठे वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है। एनएचएम कर्मियों को वेतन मिले हुए करीब तीन माह होने को हैं लेकिन सरकार की ओर से उनको अनदेखा किया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर 18 मई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर चंडीगढ़ में प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा। इस दौरान प्रधान अमित, महासचिव पूनम, रविंद्र दहिया, राधा, पूर्णिमा, किरण समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।