फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति पर दिया बल

Sun, 15 Feb 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते उत्तर क्षेत्र के प्रचारक जतिन
विज्ञापन
गन्नौर। पांची रोड स्थित भगत सिंह पार्क में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन समिति की ओर से किया गया। सिद्धपीठ सतकुंभा धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
विज्ञापन

अभिमन्यु बस्ती शाखा की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता उत्तर क्षेत्र के प्रचारक जतिन ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और जागरूक होना समय की आवश्यकता है ताकि समाज एकजुट होकर राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरो सके। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आचार्य महेश, इंदु त्यागी सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें