फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की जगह मक्का, बाजरा और सब्जियां उगाने पर दिया जोर

Thu, 12 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निरथान, खेड़ी दहिया, भदाना, सेहरी, सिलाना सहित 9 गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने किसानों को धान की जगह मक्का, बाजरा व सब्जियों की खेती को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के तौर-तरीकों, विभिन्न योजनाओं, फसल विविधीकरण के बारे में जानकारी देना है। खंड कृषि अधिकारी डाॅ. रविंद्र दहिया के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की सीधी बिजाई, पानी की बचत तकनीक, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने किसानों को बताया कि जल संकट को देखते हुए पारंपरिक खेती के साथ वैकल्पिक फसलों को अपनाना समय की मांग है। खेती में आधुनिक यंत्रों व तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ने के साथ लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन

किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से फसलों संबंधी विभिन्न जानकारी हासिल की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को खेती के लिए लाभकारी बताते हुए नियमित आयोजन की मांग की। कार्यक्रम में डाॅ. संदीप आंतिल, देवेंद्र भारद्वाज, डाॅ. सुनील दहिया, विनय, तरुण, रघुराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें