फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहरी आवास के पात्र 25 तक पोर्टल पर अपलोड करें जानकारी

Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सोनीपत नगर निगम क्षेत्र के जिन पात्र लाभार्थियों ने अपना आवेदन किया था, वे सभी लाभार्थी अपने सर्वे फार्म से संबंधित पूर्ण जानकारी सोमवार दोपहर दो बजे तक पोर्टल पर अपलोड कर दें। ताकि उनका डाटा मुख्यालय भेजा जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन वीरवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थी https://survey.hfaharyana.in पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से सर्वे फार्म से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच कर लें कि उन्होंने अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड किए है या नहीं।
विज्ञापन

अगर किसी लाभार्थी ने संबंधित दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं तो वह सोमवार तक अपनी दस्तावेज अपलोड करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए ऐसे परिवार पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और उनके पास पक्का मकान नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वे फॉर्म भरने में किसी लाभार्थी को कोई समस्या आती है तो वह अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय या जेड क्रीड टीम व सीपीएलओ से भी संपर्क कर सकते हैं। पहले चरण में पात्र लाभार्थियों को 117 ईडब्ल्यूएस फ्लैट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को लेकर 9801 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से मुख्यालय ने एडीसी कार्यालय को छंटनी करने के बाद 5130 आवेदन भेजे हैं। इन आवेदनों में से 2152 आवेदनों का सर्वे फार्म पूर्ण हो चुका है। इनमें से 520 परिवार ऐसे है जिन्होंने सर्वे फार्म अधूरे भरा है और 2458 ऐसे परिवार है जिन्होंने सर्वे फार्म को भरने से संबंधित कार्य शुरू ही नहीं किया है। एडीसी ने ऐसे पात्र लाभार्थियों का आह्वान किया कि वह अपने सर्वे फार्म को 25 अगस्त दोपहर दो बजे तक पूर्ण करें अन्यथा उनका आवेदन रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें