फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली कर्मचारी कई माह से नहीं लगा रहे थे हाजिरी, रजिस्टर जब्त

Wed, 26 Nov 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 26: सोनीपत के बिजली निगम कार्यालय की जांच करने पहुंचे एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने मंगलवार को बिजली निगम कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एसडीएम को कई खामियां मिली। कमियों को दूर करने के आदेश संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, बिजली निगम कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर में कई माह से हाजिरी न लगाने व कई कर्मचारियों के उपस्थित न होने पर एसडीएम ने रजिस्टर को अपे कब्जे में ले लिया। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर मंगलवार को सोनीपत मार्ग स्थित बिजली निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
एसडीएम उस समय हैरान रह गए जब हाजिरी रजिस्टर की जांच की और मौके पर मौजूद स्टाफ में से कई कर्मियों ने अपनी हाजिरी नहीं लगाई थी। रजिस्टर की गहराई से जांच की तो पाया कि कई कर्मचारी आज मौजूद नहीं है जबकि रजिस्टर में महीनों से हाजिरी लगाई ही नहीं जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर को ही जब्त कर लिया। सफाई व्यवस्था पर एसडीएम ने सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली निगम कार्यालय के मैदान में झाड़ियों को साफ कराने के आदेश दिए। एसडीएम ने कहा कि रिकाॅर्ड जब्त कर लिया गया है।
इसकी रिपोर्ट उपायुक्त और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को भेजी जाएगी ताकि संबंधित लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके। इसके बाद एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र की भी जांच की गई जहां पर स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें