फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला व्यापार मंडल ने शुरू की निशुल्क रोजगार सेवा

Wed, 26 Nov 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला व्यापार मंडल की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और व्यापारियों को उपयुक्त कर्मचारी दिलवाने के उद्देश्य से निशुल्क रोजगार सेवा ‘आओ बेरोजगारी हटाएं’ अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला एवं चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। इसका उद्देश्य सोनीपत जिले में बेरोजगारी को कम करना और व्यापारियों को योग्य स्टाफ उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर डाली गई एंट्री एक महीने तक सक्रिय रहेगी। इसके बाद स्वतः हट जाएगी। यदि व्यापारी को कर्मचारी न मिलें तो वह अपनी पोस्ट दोबारा डाल सकते हैं। वहीं, यदि कर्मचारी मिल जाता है तो संगठन को व्हाट्सएप पर सूचना देकर एंट्री हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए अनावश्यक कॉल से बचा जा सकता है। जिला व्यापार मंडल ने अपील की कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इसे दूसरों तक भी पहुंचाए ताकि जिले में रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ सकें। इस सुविधा के तहत व्यापारी साथी कर्मचारी तलाशने के लिए https://zilavyaparmandal.com/new-jobs/publicpost.php लिंक पर अपनी जरूरत दर्ज कर सकते हैं। बेरोजगार युवक-युवतियां नौकरी खोजने के लिए https://zilavyaparmandal.com/new-jobs/index.php लिंक पर उपलब्ध अवसर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें