फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर पालिका के उप अध्यक्ष का चुनाव आज

Thu, 05 Jun 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नगरपालिका के उप अध्यक्ष पद को लेकर वीरवार को फैसला होने जा रहा है। मार्च में नगर पालिका चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार हीरा लाल इंदौरा को निर्वाचित घोषित किया गया था।
विज्ञापन

अब उप अध्यक्ष के लिए मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। इस पद की दौड़ में तीन पार्षद सामने आए हैं, जिनमें वार्ड 16 से पार्षद मुकेश सैनी, वार्ड 4 से पार्षद नवीन दहिया और वार्ड 12 से पूनम शामिल हैं।
उप अध्यक्ष पद का चुनाव एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर की निगरानी में कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया नगर पालिका कार्यालय में संपन्न होगी। इस बार नपा अध्यक्ष पद सिंबल पर लड़ा गया था, लेकिन भाजपा को छोड़कर किसी अन्य पार्टी ने अपने प्रत्याशी को चुनाव में नहीं उतारा था। ऐसे में निर्दलीय को हराकर भाजपा के हीरा लाल इंदौरा जीते थे।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को भी दो प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पर हाजिरी लगाने पहुंचे और उन्हें नपा उपाध्यक्ष पद की चौधर दिलवाने में मदद की मांग की।
वहीं, दूसरे प्रत्याशी मुकेश सैनी की तरफ से भी अपने पक्ष में पार्षदों को साधने की कवायद भी जारी है। उप अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का समर्थन आवश्यक होगा।
चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी देखने को मिल रही है, प्रत्याशी अपने पक्ष में पार्षदों को करना चाह रहे हैं, शहर के 16 पार्षदों के साथ ही इस चुनाव में विधायक व सांसद अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें