फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बाथरूम में  मिला बुजुर्ग महिला का शव, बंधे थे हाथ-पांव और मुंह में ठूंसा था कपड़ा; गहने गायब

Sun, 24 May 2026 10:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत

सार

एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। घर से कोई सामान गायब है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत शहर से सटे गांव जटवाड़ा में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाथरूम से बरामद हुआ। महिला के हाथ-पैर चुन्नी से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन




12 साल पहले हुई थी पति की मौत
जटवाड़ा स्थित राजकीय स्कूल के सामने गली में अकेली रहने वाली संतोष (65) का शव रविवार रात को उनके घर के बाथरूम में मिला। बताया जा रहा है कि महिला के पति का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। पड़ोसियों के अनुसार रविवार को काफी देर तक घर में कोई हलचल दिखाई नहीं दी। संदेह होने पर आसपास के लोग हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान घर का दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घर के अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में संतोष का शव पड़ा था। महिला के दोनों हाथ और पांव चुनी से बंधे हुए थे, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। महिला के गले पर भी निशान हैं। वहीं, महिला जो गहने पहनती थी, वह उसके शरीर पर नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट कुशलपाल सिंह, डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच शुरू की। 

एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या और लूट दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। घर से कोई सामान गायब है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। महिला ने अपने परिवार की बेटी गोद ले रखी थी, जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ-साथ पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

महिला का शव घर के बंदर बाथरूम में मिला है। महिला के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। हर पहलू से जांच की जा रही है।-नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें