बुजुर्ग मां की पेंशन से स्कूल में बने स्टेज का उद्घाटन करते इन्द्रजीत विरमानी। फोटो संस्था
गोहाना। गांव गढ़ी सराए नामदार खां स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में शनिवार को खजानी देवी सैनी और ग्यासी राम सैनी की याद में स्टेज का उद्घाटन किया गया। यह स्टेज हर घर तिरंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुलतान सैनी के परिवार ने बनवाया है।
खास बात यह है कि स्टेज का निर्माण खजानी देवी सैनी की बुढ़ापा पेंशन से जोड़ी गई राशि से कराया गया। परिवार के इस कदम की गांव में खूब सराहना हो रही है। लोगों ने इसे माता-पिता के प्रति सम्मान और समाज सेवा की अच्छी मिसाल बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंदरजीत विरमानी (अध्यक्ष पंजाबी महासभा) मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह का काम बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा और आने वाले समय में यहां होने वाले कार्यक्रमों को नई पहचान देगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल सिंह ने की। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह सांगवान भी कार्यक्रम में पहुंचे और परिवार के इस योगदान की प्रशंसा की।