फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 को बुजुर्ग श्रद्धालु करेंगे वाराणसी की निशुल्क तीर्थ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
विज्ञापन

- चार दिवसीय यात्रा के लिए सरल पोर्टल पर शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हरियाणा सरकार प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए 15 दिसंबर को विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चार दिवसीय यात्रा के लिए पात्र बुजुर्गों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने पात्र लाभार्थियों से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाकर तीर्थ दर्शन का अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को रेल सुविधा के साथ पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकते हैं। इसके लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें