फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार बुजुर्ग हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बिधलान से खरखौदा की तरफ आ रहे बुजुर्ग की बाइक को सामने से तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने घायल बुजुर्ग के भतीजे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बिधलान निवासी राजू ने बताया कि उनकी चचेरी बहन की शादी तय हो चुकी है। उनके चाचा राजबीर बाइक लेकर खरखौदा की तरफ शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। वह भी अपनी बाइक लेकर खरखौदा जा रहे थे। ऐसे में जब वह दोनों नासिरपुर चौलका से कुछ आगे चले तो पेट्रोल पंप से एक बाइक चालक तेज रफ्तार आया और उनके चाचा की बाइक को सीधी टक्कर दे मारी। इससे उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह राहगीरों के सहयोग से उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें