फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बनेगा आठ मंजिला मदर-चाइल्ड हेल्थ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत (संवाद)। जिला नागरिक अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर के लिए आठ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में 100 की बेड की व्यवस्था की जाएगी। पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मिलकर भवन निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर ली है। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से पहले चरण में सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पलवल में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए चारों जिलों के अफसरों की मीटिंग 6 अप्रैल को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के साथ होनी है। बैठक में ही भवन के निर्माण की रूपरेखा और बजट तय होगा।
चंडीगढ़ में छह अप्रैल को होने वाली मीटिंग की तैयारी के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पंकज गौड़, एसडीओ प्रवीन छिक्कारा ने शनिवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन व उप सिविल सर्जन के साथ नागरिक अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जमीन को मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए फाइनल किया गया। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर, डॉ. तरुण यादव, अस्पताल के डीएमएस डॉ. गिन्नी लांबा, हेल्थ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, हरिकिशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चार जिलों में बनने वाले सेंटरों में यह होगी सुविधा
बच्चों की गर्भ में देखभाल, प्रसव व प्रसव के बाद देखभाल व बच्चे को जन्म देने वाली महिला के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इसके उद्देश्य से बनाए जाने वाले प्रदेश में पहले चरण में सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पलवल में मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटरों का निर्माण किया जाना है। हेल्थ सेंटर बनने के बाद वहां पर डॉक्टर, नर्स, पेरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां अलग से की जाएंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक मशीनों की खरीदारी भी की जाएगी। न्यू बोर्न सिक यूनिट को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि शिशु मृत्यु दर में गिरावट आ सके। इन सेंटरों के साथ पीडियाट्रिक, गायनोकोलॉजी एक्सपर्ट को भी सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा। 100 बेड का सेंटर बनने के बाद प्री-मेच्योर बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
जिला नागरिक अस्पताल में आठ मंजिला मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण करके जगह फाइनल कर ली है। सेंटर नक्शा बनाने के लिए आर्किटेक्ट को पत्र लिख दिया है। - पंकज गौड़, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पलवल में 100 बेड के अलग से मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यालय ने मंजूरी देकर छह अप्रैल को बजट व नक्शा फाइनल करने के लिए बैठक बुलाई है। - डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें