फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में सिपाही ने भाई की साली पर पेट्रोल डालने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। एक तरफा प्यार में हरियाणा पुलिस का सिपाही अपने भाई की ससुराल में पहुंचा और भाई की साली को अगवा करने का प्रयास किया। विरोधकरने पर आरोपी ने युवती पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, लेकिन उसने गेट बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी युवती और परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। युवती के हेड कांस्टेबल पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी व उसके परिजन बेटी की शादी में बाधा डाल सकते हैं। उसकी बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरथल थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है और पानीपत में कार्यरत है। उनकी बड़ी बेटी की शादी वर्ष 2013 में दिल्ली के गांव लिवासपुर में हुई थी। उसकी बेटी के दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने एक बच्चे के साथ मायके में रह रही है। वहीं, छोटी बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। उसकी बड़ी बेटी का देवर (दामाद का भाई) हरियाणा पुलिस में सिपाही है। वह उसकी छोटी बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। आरोप है कि शुक्रवार को बेटी का देवर उनके घर पर पहुंच गया। उसने उसकी छोटी बेटी को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेटी पर पेट्रोल फेंक दिया, जिससे बचकर उसकी बेटी ने घर में अंदर की कुंडी लगा ली। इसके बाद आरोपी सिपाही ने घर के बाहर हंगामा किया। उसने उसकी बेटी व परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। वह पहले भी धमकी दे चुका है कि वह किसी भी सूरत में उसकी बेटी की शादी दूसरी जगह नहीं होने देगा।
हेड कांस्टेबल ने बताया कि उसे डर है कि बड़ी बेटी का देवर व उसके परिजन उसकी छोटी बेटी की शादी में बाधा डाल सकते हैं। घटना से उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर आरोपी सिपाही के खिलाफ धारा 326ए, 506, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। - अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें