फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठ एससी किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 24 लाख अनुदान

Thu, 19 Feb 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत लघु सचिवालय में ट्रैक्टर पर अनुदान पाने के लिए चयनित किसानों के साथ अतिरिक्त उप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्टेट प्लान स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को खेती से जोड़ने के लिए आठ ट्रैक्टर पर अनुदान देने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ निकाला गया। इसमें प्रत्येक चयनित एससी किसान को तीन लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।
कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने एसबी-89 योजना के तहत ड्रॉ निकाला। इसका लाभ लेने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत 147 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग की ओर से जिले के लिए 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

उनका विभागीय पोर्टल पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ किया गया, जिसमें आठ किसानों का चयन किया गया और आठ किसानों की प्रतीक्षा सूची बनाई गई।
विज्ञापन

इन किसानों का हुआ चयन
चयनित किसानों में शमशेर मदीना, दलबीर ढुराना, विजय कुमार पबनेरा, खुशी राम पबनेरा, राजकुमार ठसका, सुशील मातंड, सुखबीर शेखपुरा, रामसिंह शेखपुरा शामिल हैं। अब इन किसानों को सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में संबंधित दस्तावेज जमा करवाने उपरांत विभागीय अप्रूवल दी जाएगी। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. कुलदीप दहिया, सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा, बागवानी विभाग से ब्रज वेकरिया, प्रगतिशील किसान जयसिंह रोहट, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें