फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर का 127 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। गांव शाहपुर तुर्क की जनरल चौपाल में वीरवार को मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 127 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य व आंखों की जांच कराई। शिविर का आयोजन गेल गैस लिमिटेड व महावीर इंटरनेशनल दिल्ली की टीम के किया।
इस दौरान 54 ग्रामीणों को निशुल्क चश्मे दिए गए। वहीं, 10 बुजुर्गों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई जिनका निशुल्क ऑपरेशन 23 फरवरी को कराया जाएगा। नेत्र जांच टीम का नेतृत्व धर्मबीर बाजवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बंसीलाल ने ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रेम गौतम, सोहन लाल, मनजीत तिहाड़ा (रक्षक सेना प्रमुख) तथा उज्ज्वल उपस्थित रहे। डॉ. बंसीलाल ने कहा कि यह शिविर समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें