फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आम के आम गुठिलियों के दाम से पर्यावरण संरक्षण का प्रयास

Wed, 03 May 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आम के आम गुठलियों के दाम अभियान चलाकर एक लाख आम की गुठलियों को इकट्ठा करने का निर्णय लिया है, ताकि 10 हजार आम के पौधे उगाए जा सकें। अभियान में युवाओं के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं व जूस की दुकानों के संचालकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

आम के आम गुठलियों के दाम अभियान की शुरुआत स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में मास्टर दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में की। फाउंडेशन के सदस्य मोक्ष ग्रोवर ने सभी सदस्यों को अभियान के बारे में जानकारी दी। मोक्ष ग्रोवर ने बताया कि इस अभियान को मुंबई की संस्था अभी एंड न्यू यूट्यूबर ने शुरू किया है। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन भी अभियान को आगे बढ़ाकर इसकी शुरुआत कर रही है। अभियान के तहत तीन चरण रहेंगे। इनमें सबसे पहले हमें अपने घरों में आम की गुठली एकत्रित करनी होगी। उन्हें अच्छी तरह धोकर सुखाया जाएगा। फिर सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में बनाए गए ड्रॉप बॉक्स में रख दिया जाएगा। इस प्रकार सभी अभियान में अपना सहयोग कर सकते हैं। फाउंडेशन एक लाख आम की गुठलियां एकत्रित कर इनमें से उच्च स्तर की गुठलियों का निकालकर 10 हजार आम के पौधे उगाएंगी। जिन्हें मुंबई स्थित संस्था को भेजा जाएगा। अभियान में 50 से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। इस दौरान डॉ. मीनू अग्रवाल, प्रियंका, रमेश जैन, प्रवीण जैन, प्रेम कुमार व अक्षय चांदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें