फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री बोले, 134ए के तहत सभी बच्चों के होंगे दाखिले

Mon, 04 Jul 2016 12:11 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बोले, 134ए के तहत सभी बच्चों के होंगे दाखिले हाईकोर्ट के फैसले के बाद होगी जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति अमर उजाला ब्यूरो राई। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि जेबीटी शिक्षकों की नियुक्त उच्च न्यायालय के फैसले पर होगी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही उन्होंने कहा कि 134-ए के तहत सभी पात्र बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा। किसी भी पात्र बच्चे को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री दोपहर बाद भाजपा नेता मोहन बड़ौली के कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 134-ए के तहत दाखिला पाने के लिए 58 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 23 हजार को दाखिला दिया जा चुका है। अन्य के दाखिला के लिए परीक्षा ली जा रही है। शिक्षा मंत्री कहा कि मराठों की शहादत के लिए प्रसिद्ध काला अंब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल शुरू कर दी है।

इसके लिए वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लगातार संपर्क में हैं। काला अंब में मराठों ने मुगलों से लोहा लिया था। इस मौके पर उनके साथ मुरथल मंडल के प्रधान रिजक राम और सुनील कौशिक भी उपस्थित रहे। फोटो-44- शिक्षा मन्त्री रामबिलास शर्मा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें