गोहाना। क्षेत्र की एक युवती ने चरखी दादरी निवासी युवक पर उनकी फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने उनकी सामान्य तस्वीरों को एडिट कर उन्हें अश्लील रूप दे दिया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उन पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी और बाद में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल कर दिया। शिकायत मिलने पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद