फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक पर हमला कर ईको वैन लूटी

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर स्थित काली माता मंदिर के पास कार सवार दो युवकों ने टैक्सी चालक पर हमला कर ईको वैन लूट ली। वैन में चालक का मोबाइल और साढ़े तीन हजार रुपये थे। पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के शकूरपुर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह अपनी ईको वैन में शकूरपुर से बुकिंग लेकर सोनीपत आए थे। गोहाना रोड पर सवारियों को उतारकर दिल्ली लौट रहे थे। जब वह बहालगढ़ रोड पर स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचे तो आई-10 कार सवार दो युवकों ने उनकी वैन के आगे गाड़ी अड़ा दी।
कार से उतरकर एक युवक उनके पास आया और दरवाजा खोलकर उनको नीचे गिरा दिया। युवक ने उन पर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी उनकी गाड़ी लेकर भाग गए। धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी वैन में मोबाइल और साढ़े तीन हजार रुपये भी थे। पीड़ित ने बताया कि वह पहले स्कूल में नौकरी करते थे। सालभर पहले नौकरी छोड़कर ईको लेकर उसे टैक्सी में चलाने लगे। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें