फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 23 अप्रैल तक खुला, आग से प्रभावित रबी फसलों के नुकसान के दावे करें अपलोड

Tue, 21 Apr 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मार्च-अप्रैल में हुई आग की घटनाओं के कारण रबी फसल को हुए नुकसान के मद्देनजर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि किसानों की ओर से अपने नुकसान के दावे प्रस्तुत करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 23 अप्रैल तक खोलने का निर्णय लिया है। अगवानपुर, गन्नौर, बड़ी, गुमड़, कुमासपुर, ककरोई, छिछड़ाना, खानपुर कलां, फरमाणा, कतलूपुर, थाना कलां गांव के किसानों के लिए पोर्टल खोला गया है।
प्रशासन की ओर से संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान के दावे अवश्य अपलोड करें। इससे समय पर राहत प्रदान की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें