फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना होगा : नरेंद्र सैनी

Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के सेक्टर-23 में युवाओं को प्रेरित करते नरेंद्र सैनी। स्रोत पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित संस्थान में आयोजित प्रेरक सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के पीएससी (एलाइड) अधिकारी एवं मोटिवेटर नरेंद्र सैनी ने युवाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि असफलता ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की असली प्रेरणा देती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना होगा।
विज्ञापन


सेंटर संचालक अमित लाठिया के आमंत्रण पर पहुंचे नरेंद्र सैनी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2002 में उन्होंने दिल्ली पुलिस में सिपाही के रूप में नौकरी शुरू की थी। एक साधारण पद से शुरुआत करने के बावजूद उन्होंने निरंतर प्रयास जारी रखा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अंतत: पीएससी एलाइड अधिकारी बने।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और मार्गदर्शन के अभाव के बावजूद यदि व्यक्ति स्वयं पर विश्वास रखे और अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधार करे तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि असफलता से घबराने के बजाय उसे सीख के रूप में स्वीकार करें।
विज्ञापन


नरेंद्र सैनी ने बताया कि आईएएस बनने का सपना पूरा न होने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क मार्गदर्शन देंगे। इसी प्रयास का परिणाम है कि अब तक उनके मार्गदर्शन में करीब 300 विद्यार्थी विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं।

सेंटर संचालक अमित लाठिया ने बताया कि उनके फ्री कोचिंग सेंटर से अब तक 400 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं, जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें