सोनीपत। जिले के 74 जोन के 148 शराब ठेकों की ई-नीलामी बुधवार को शुरू हो चुकी है। आबकारी विभाग के पोर्टल पर इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवाकर बोली में भाग ले सकते हैं।
ई-नीलामी प्रक्रिया वीरवार शाम चार बजे तक जारी रहेगी। उसके बाद शाम पांच बजे से ई-टेंडर खोले जाएंगे। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले ठेकेदार को जोन आवंटित किए जाएंगे। शराब ठेकों के आवंटन के लिए इस बार 10.21 अरब रुपये रिजर्व प्राइस (आरक्षित मूल्य) रखा है। एक साल पहले 449.38 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस था।
इस बार शराब ठेके का आवंटन दो साल के लिए होगा। नई आबकारी नीति 12 जून से लागू होगी। 31 मार्च 2027 तक यह नीति जारी रहेगी। केवल दो शराब ठेकों पर ही एक जोन बनाया गया है। संवाद