फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तार चोरी करने का दूसरा आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Thu, 29 May 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम ने झरोठी के पास से बिजली के टावरों से तार चोरी करने के दूसरे आरोपी झज्जर जिले के गांव आसौदा फिलहाल वेस्ट दिल्ली निवासी मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव मदरजु निवासी योगेंद्र सिंह तोमर ने 25 मई को तार चोरी की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि 27 अप्रैल को झरोठी गांव के खेत में तीन टावरों से करीब एक किलोमीटर लंबी एल्युमिनियम की केबल चोरी हो गई है। तार काटने से तीन टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कंपनी को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस पर पुलिस ने आरोपी पप्पू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें