फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के चुनाव में दिखी सोनीपत के युवाओं की धमक

Sun, 13 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा राजनीति का गढ़ माने जाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय चुनावों में सोनीपत के दो युवकों ने अपना परचम लहराया है। सोनीपत की इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले नितेश रोहिल्ला जहां श्री गुरुतेग बहादुर खालसा कॉलेज में निर्विरोध प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं वहीं गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के इकलौत बेटे आकाश श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने हैं। आकाश ने कुल वोट में आधे से भी अधिक वोटों प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


माता-पिता की राह पर आकाश मेहता  
गोहाना का मेहता परिवार लंबे समय से राजनीति में है। आकाश के पिता सुनील मेहता और मां नीलम मेहता गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। अब आकाश दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष बने हैं। आकाश मेहता ने कुल वैध 1834 वोटों में से 1170 वोटों पर अकेले ही कब्जा जमा लिया। आकाश को राजनीति विरासत में मिली है।

आकाश नए अध्यक्ष के रूप में कुछ नया करके दिखाना चाहते हैं। उन्हें वे चुनावी वादे भी बखूबी याद हैं, जिन्होंने उन्हें अध्यक्ष पद पर आसीन कराया। आकाश की पहली प्राथमिकता अपने कालेज में कैंपस सेलेक्शन को बढ़ाना है, ताकि पढ़ते-पढ़ते नौकरी मिल जाने से वाणिज्य स्नातकों को अपने भविष्य की चिंता न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें