फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: डंपर चालक पर हमला कर 10 हजार रुपये लूटे, बोलेरो गाड़ी सवार छह-सात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 01 Feb 2024 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव गंगाना निवासी विकास ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं। वह अपने डंपर में चरखी दादरी से डस्ट भरकर उत्तर प्रदेश के बागपत जा रहे थे। जब वह गांव पिपली से आगे पहुंचे तो पीछे से एक बोलेरो गाड़ी आई और उनके डंपर को रुकवा लिया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गांव पिपली के पास देर रात बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर हमला कर बदमाश 10 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित चरखी दादरी से डंपर में डस्ट लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत जा रहे थे। बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव गंगाना निवासी विकास ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं। वह अपने डंपर में चरखी दादरी से डस्ट भरकर उत्तर प्रदेश के बागपत जा रहे थे। जब वह गांव पिपली से आगे पहुंचे तो पीछे से एक बोलेरो गाड़ी आई और उनके डंपर को रुकवा लिया। डंपर से 2-3 युवक उतरकर आए। युवकों ने उसे जबरन नीचे उतार लिया। इसके बाद उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर वह उनकी जेब से जबरन रुपये निकलने लगे।

एक युवक ने जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने विरोध किया तो गाड़ी से चार युवक और उतरकर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान अन्य वाहन चालक आए तो युवक भाग निकले। उनकी गाड़ी पर पानीपत नंबर की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई हुई थी। खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें