फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निरंकारी समागम के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Thu, 30 Oct 2025 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भोड़वाल माजरी में अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम को लेकर एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों के साथ सवारी गाड़ियों में भी भीड़ बढ़ गई है। विभिन्न प्रदेशों व जिलों की संगत का समागम में शामिल होने के लिए आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेनों में खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वीरवार को समागम स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन निर्धारित समय से सवा घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
संत निरंकारी मिशन की ओर से गांव भोड़वाल माजरी में 31 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चार दिवसीय 78वां अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम शुरू किया जा रहा है। इस बार समागम में करीब 10 लाख से ज्यादा अनुयायियाें के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों से संगत का आगमन शुरू हो गया है। इसी के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस, सुपर फास्ट, शताब्दी ट्रेनों के साथ सवारी गाड़ियाें में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
अप-डाउन की 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर एक माह से दो मिनट का अस्थायी ठहराव निर्धारित है। भीड़ के कारण यात्रियों को ज्यादातर ट्रेनों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
धक्का-मुक्की के बीच यात्री ट्रेनों में सवार होने के लिए मजबूर हैं। सोनीपत स्टेशन पर बाहर से कई यात्री पुलिस कर्मियों से आवागमन की ट्रेनों के बारे में जानकारी लेते दिखाई दिए।
सवा घंटे की देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन
समागम में शामिल होने वाली संगत व यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे मंडल ने वीरवार को राजस्थान के कोटा से सोनीपत के रास्ते पानीपत स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। हालांकि, स्पेशल ट्रेन 1:17 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची। वापसी में यह ट्रेन रात 9:15 बजे पानीपत से कोटा स्टेशन के लिए चलेगी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 4 नवंबर को भी अप-डाउन रूट पर समागम स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन का सोनीपत सहित 10 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव किया गया है।
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और निरंकारी समागम को लेकर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है। इससे संगत के साथ यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। मार्ग में स्पेशल ट्रेन का केवल 10 प्रमुख स्टेशनों पर ही दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें