फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है नशा : डॉ. अशोक कुमार

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोहाना में विद्या​​र्थियों को नशे से दूर रह - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध 57 वां जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरुकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन

नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें।
सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण कराई गई। यह कार्यक्रम प्राचार्य अजय खोखर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान आजाद सिंह दांगी, महासचिव सतबीर पौड़िया, वर्ग अनुदेशक रामपाल, परमवीर, शुभ कुमार, गोविंद व राजीव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें