फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने गांव फरमाणा के पास अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के गांव चमारिया निवासी आशीष है। पुलिस टीम गोहाना-खरखौदा रोड पर गांव आंवली मोड़ के पास गश्त पर थी। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की, कुछ देर बाद युवक आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी हथियार का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें