फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बूंदाबांदी और हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस

Mon, 30 Jun 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :24: सोनीपत में शनिवार की शाम बारिश का नजारा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सुबह से बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर के बाद कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की बारिश शुरू हुई, मगर थोड़ी देर में ही आसमान साफ हो गया। इस वजह से तापमान भले ही गिर गया, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान रखा।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर, मंडी क्षेत्र, देवनगर और ककरोई रोड क्षेत्र में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन इसके बाद भी उमस से राहत नहीं मिल पाई।
दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जिसके तहत भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। सोमवार और मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें