फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : पुरखास से कैलाना तक हिचकोले नहीं खाएंगे वाहन चालक, 545 लाख रुपये खर्च कर बनाई जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरखास से कैलाना तक लंबे समय से टूटी सड़क के कारण हिचकोले खा रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव पुरखास से कैलाना तक जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। सड़क के निर्माण पर पीडब्ल्यूडी की ओर से 545 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़क अब 12 फीट की जगह 18 फीट चौड़ाई की बनाई जाएगी। टेंडर अलॉट होने के बाद 2 माह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक वर्ष के अंदर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीण काफी समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। नई सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को गड्ढों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जल्द ही गांव पुरखास से कैलाना गांव तक सड़क बनाई जाएगी। सड़क के निर्माण कार्य पर विभाग की ओर से 545 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अब सड़क को पहले की अपेक्षा छह फीट चौड़ा किया जाएगा। पहले यह सड़क 12 फीट चौड़ी थी। जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से पुरखास, डबरपुर, सिटावली व कैलाना के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। ग्रामीणों को आवागमन में गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क का निर्माण काफी समय से नहीं किया गया था। सड़क पर गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
पुरखास रोड पर लंबे समय से सड़क खराब है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सड़क पर गड्ढे होने के कारण हादसा होने का भय बना रहता था। अब सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। सड़क चौड़ी होने से वाहनों का आवागमन आसान हो सकेगा। ग्रामीणों को सड़क पर बने गड्ढों से निजात मिलेगी। विभाग को सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाना चाहिए। -मनोज
विज्ञापन

----
सड़क जगह-जगह टूटी होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे गड्ढों का पता नहीं चलता। गड्ढों के कारण कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या की ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं था। अब सड़क का निर्माण होने से सफर आराम दायक हो जाएगा। आने-जाने में लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। लोगों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी।- अनीता
----
डबरपुर रोड पर बने गड्ढों से आसपास के गांवों के लोग भी परेशान हैं। सड़क खस्ताहाल होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था का भी बुरा हाल है। थोड़ी बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को पानी से गुजरकर आना-जाना पड़ रहा है। उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। अब सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। सड़क पर बने गड्ढे खत्म हो जाएंगे। कोई हादसा भी घटित नहीं होगा। - मंजू
वर्जन
पुरखास से कैलाना तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। मुख्यालय की ओर से टेंडर आवंटित किए जाने का इंतजार है। इसके बाद दो माह के अंदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एक वर्ष में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्हें आवागमन गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें