फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू, 210 क्विंटल बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में तीन दिन बाद मंगलवार को पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो सकी। मंगलवार को 210 क्विंटल पीआर धान खरीदा गया। साथ ही अन्य धान की ढेरियां में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अधिकारियों ने खरीद करने के मना कर दिया। साथ ही मंडी में इस सीजन में पहली बार बाजरे की आवक शुरू हो गई है। किसान ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण नहीं करा रखा था। जिसकी वजह से आढ़तियों ने बाजरे की खरीद को लेकर बोली लगवाई। इस दौरान बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से 300 रुपये कम भाव में बिका।
विज्ञापन

पीआर धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू हो गई थी। सोनीपत अनाज मंडी में पीआर धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने की कारण तीन दिन से खरीद नहीं हो सकी थी। मंगलवार को हैफेड के अधिकारियों ने धान की ढेरी में नमी की मात्रा चेक कराई। इसके बाद 210 क्विंटल पीआर धान की खरीद कर सके। साथ ही अन्य किसान पीआर धान लेकर पहुंचे लेकिन धान में नमी ज्यादा होने से खरीद नहीं हो सकी। दूसरी ओर अनाज मंडी में बाजरे की आवक शुरू हो गई है। सरकार की ओर से बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल तय कर रखा है। एक किसान मंडी में बाजरा लेकर पहुंचा लेकिन उसने बाजरे का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा रखा था। ऐसे में बाजरा बोली पर 2050 रुपये प्रति क्विंटल में बिक गया।
डीसी ललित सिवाच ने कहा कि जिले की मंडियों में धान और बाजरा की आवक व खरीद जारी है। 3 अक्तूबर तक 2 हजार 11 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें ग्रेड-ए 252 मीट्रिक टन व 1509 किस्म 1759 मीट्रिक टन शामिल है। धान व बाजरे की खरीद के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई है। मंडियों व खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें