फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की बॉडी पर फंदे से लटका मिला चालक का शव, मालिक पर प्रताड़ना का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गोहाना में ट्रक की बॉडी से चालक का शव उतरवाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड मोड़ के पास ट्रक की बॉडी पर चालक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला है। चालक की पत्नी ने ट्रक मालिक पर पति को परेशान करने का आरोप लगाया है। चालक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल स्थित कर्ण विहार कॉलोनी निवासी चालक जागीर (59) ने गोहाना में जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड के मोड़ पर ट्रक की बॉडी पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। ट्रक में लोड सामान जब दुकानदार के पास नहीं पहुंचा तो वह तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। चालक ट्रक के केबिन के निकट बॉडी के साथ रस्सी पर लटका मिला। चालक की पत्नी मनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति जागीर सिंह 9-10 साल से ट्रक चलाते हैं। उनका बेटे बलविंदर इटली में काम करते हैं। उनके पति सप्ताहभर पहले पंजाब के अमृतसर से ट्रक में चावल भरकर गोहाना के लिए चले थे। शुक्रवार को वह ट्रक लेकर गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड के मोड़ के पास तो वहां उनके ट्रक के साथ हादसा हो गया। पति ने बताया कि यहां कार्रवाई चल रही है।

शनिवार रात करीब आठ बजे जब पति से बात हुई तो उन्होंने कहा था कि ट्रांसपोर्टर लक्की सिंह उसे दो दिन से घर नहीं आने दे रहा है और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। रविवार को ट्रक मालिक लक्की ने उन्हें बताया कि जागीर को अटैक आ गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके पति ट्रक की बॉडी पर रस्सी से फंदा लगाकर लटके हुए थे। उसके पति की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने ट्रक मालिक लक्की सिंह को जिम्मेदार लिखा है। ट्रक मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


गोहाना के व्यापारी का मॉल नहीं पहुंचा तो की तलाश

गोहाना के व्यापारी का मॉल नहीं आया तो उन्होंने ट्रक मालिक लक्की सिंह को कॉल कर बताया। ट्रक मालिक ने उन्हें जानकारी दी कि गोहाना में सड़क हादसा हो गया था, जिसके चलते माल से भरा ट्रक वहीं खड़ा हुआ है। व्यापारी ट्रक को देखने के लिए पहुंचा तो बॉडी पर चालक ने रस्सी से फंदा लगा रखा था। इसके बाद पुलिस को बताया गया।
विज्ञापन




-
चालक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक मालिक पर महिला ने चालक पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

- राहुल कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें