फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में टकराकर नीचे फंसी कार को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया चालक, कार सवार की मौत

विज्ञापन
जीटी रोड पर बीसवां मील के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। जीटी रोड पर बीसवां मील चौक के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में टकराने से कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में कार कैंटर के नीचे फंस गई, जिसे कैंटर चालक करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसके बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के झज्जर के मांडोठी गांव का लक्खी (40) अपनी कार से पानीपत की तरफ से अपने घर जाने के लिए केएमपी के पास पहुंचा। जब वह बीसवां मील के पास स्थित बालीवुड ढाबे के निकट पहुंचा तो उसकी कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को लेकर भागने लगा तो कार उसके नीचे फंसने के चलते वह उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस ने कार को कैंटर से अलग किया और अंदर फंसे लक्खी को बाहर निकाला। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें