फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक ने सुएं और लाठी से हमले का लगाया आरोप

Thu, 04 Jun 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रामनगर में चालक ने दो युवकों पर देर रात घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दो नुकीले हथियार और लाठी से हमला करने की भी बात कही। युवक ने नकदी व आभूषण ले जाने का भी आरोप लगाया हालांकि इसकी पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने फिलहाल मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


रामनगर निवासी सूरज ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह चालक है। 31 मई की रात वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि रात करीब एक से दो बजे के बीच गोलू और कनु नामक युवक जबरन उनके घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया।
कनु अपने साथ बर्फ तोड़ने वाला सुआ और गोलू लाठी लेकर आया था। दोनों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी घर में रखे 15 हजार रुपये, चांदी की पाजेब, सोने की चेन, सोने की बालियां तथा जेब में रखे 3800 रुपये भी ले गए। हालांकि पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें