फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल संकट गहराया, 34 घंटे से आपूर्ति ठप

Sun, 05 Jul 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत की बाबा कॉलोनी में पानी आपूर्ति न होने पर रोष जताते कॉलोनीवासी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के तीन क्षेत्रों से शुरू हुआ पेयजल आपूर्ति का संकट अब बाबा कॉलोनी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, मोहन नगर और लक्ष्मण कॉलोनी तक फैल गया है। इन इलाकों में 6-7 घंटे तक लगातार अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि करीब 34 घंटे से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है।
लोगों का कहना है कि पानी आने पर बिजली नहीं होती और बिजली होने पर पानी नहीं आती। बाबा कॉलोनी और मोहन नगर के लोगों की करीब 15 साल से कोई सुध नहीं ली जा रही है। प्रॉपर्टी कर और सीवर-पेयजल कर देने के बावजूद उनके हाल बेहाल हैं। शहर को योजनाओं के सहारे चमकाने के दिखावे किए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत में कई कॉलोनियों में विभिन्न समस्याओं के अंबार से जनजीवन प्रभावित है। बाबा कॉलोनी और मोहन नगर में कर वसूलने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नजर नहीं आ रही हैं। खुले में नालियां गंदगी व दूषित पानी से अटी पड़ी हैं। खस्ताहाल गलियां जल्द समाधान करवाने की गुहार लगा रही हैं।
विज्ञापन

निवासियों की समस्याएं

कृष्ण, अंग्रेजो, सुनीता, शांति शंकुतला और मेनका का कहना है कि पेयजल आपूर्ति कई बार सुबह 6 बजे, तो कई बार 7 बजे की जाती है। अधिकतर बार दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। पेयजल आपूर्ति में मनमर्जी का रवैया अपनाया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन उनका जीवन केवल आश्वासनों पर निर्भर रह चुका है। इन क्षेत्रों में थोड़ी बारिश के बाद ही गलियां दूषित पानी से लबालब भरी रहती हैं, जिससे लोगों का आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन

मेयर का आश्वासन

नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने कहा कि बाबा कॉलोनी और मोहन नगर में पेयजल आपूर्ति न होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से बात करके जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मेयर ने बताया कि निकासी व्यवस्था के लिए कॉलोनियों में सीवर लाइन डाली गई है। इसके लिए खाटू श्याम मंदिर के पास 40 फीट गहरा डिस्पोजल भी बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें