फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नालियां ओवरफ्लो, कॉलोनियों में नहीं हो रही सफाई

Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के खरखौदा स्थित वार्ड नंबर पांच में सफाई न होने से ओवरफ्लो नाली। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग का हाल बेहाल है। इस मार्ग पर बसी कॉलोनियों में भी सफाई नहीं हो रही है। लोगों के शिकायत करने पर भी नगरपालिका अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर पांच निवासी चंद्रप्रकाश, आशु, सुरेश, काला, बलबीर, लीला, राजेश, सुबोध, मुकेश व सन्नी का कहना है कि उनकी गलियों में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। नपा के सफाई कर्मचारी खानापूरी कर रहे हैं।
गली में डाली गई सीवरलाइन लीक है। मैनहाेल से दूषित पानी बह रह है। इसके चलते आसपास के लोगों का बदबू की वजह से घरों में रहा मुश्किल हो रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है कि इन दोनों ही समस्याओं के समाधान के लिए वह नपा और जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत दे चुके हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सफाई कर्मियों की टीम को वार्ड नंबर पांच में भेजकर सफाई कराई जाएगी। उसके बाद लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -पंकज जून, सचिव, नगर पालिका, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें