फोटो 02- सोनीपत के बस अड्डा पर विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर साहसिक यात्रा के लिए रवा
- फोटो : kathua
सोनीपत। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का दल बुधवार को साहसिक यात्रा (एडवेंचर ट्रिप) के लिए रवाना किया गया। जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) सुजाता खत्री ने 25 छात्र, 25 छात्राओं को दो अनुरक्षण शिक्षकों (एस्कॉर्ट टीचर) के साथ बस अड्डा परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नोडल अधिकारी डॉ. अत्तर सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय एडवेंचर ट्रिप में जिले के 50 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया गया है।
एस्कॉर्ट टीचर्स का चयन भी शिक्षा निदेशालय की ओर से मेरिट के आधार पर किया गया है। परिषद की ओर से इस प्रकार का भ्रमण एवं एडवेंचर कैंप प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। आमतौर पर विद्यार्थियों को जैसलमेर, पंचमढ़ी, मनाली, बंगलूरू आदि जगहों पर लेकर जाया जाता है।
इसका उद्देश्य उनका मानसिक और सांस्कृतिक विकास करना है। इस वर्ष विद्यार्थियों को मनाली भेजा गया है। जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री ने कहा कि एडवेंचर ट्रिप में सभी विद्यार्थी सुरक्षित व खुशनुमा माहौल में प्रत्येक गतिविधियों का हिस्सा बनें।
एस्कॉर्ट टीचर के रूप में राजकीय विद्यालय, अटेरना से अंग्रेजी प्रवक्ता विनोद कुमार, राजकीय विद्यालय, मंडोरी से सीमा सिंह के साथ ट्रिप पर गए सभी विद्यार्थी 1 जुलाई को लौटेंगे। विद्यार्थियों की रवानगी के दौरान जिला सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) रुपेंद्र पूनिया, अमित भनवाला, डीपीसी कार्यालय से रंजीत कुंडू, युवा एवं इको क्लब के जिला समन्वयक पवन कुमार मौजूद रहे।