फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जोहड़ों में गिर रहा नालियों का पानी, बीमार हो रहे पशु

Mon, 27 Apr 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा गांव की दो पंचायतें बरोदा मोर और बरोदा ठुठान में जोहड़ों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। गंदगी और बदइंतजामी के चलते ये जोहड़ अब ग्रामीणों और पशुओं के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के जोहड़ों का उपयोग पशुओं को नहलाने और उन्हें पानी पिलाने के लिए किया जाता है, लेकिन वर्तमान हालात चिंताजनक हैं। गांव की नालियों का गंदा पानी सीधे जोहड़ों में डाला जा रहा है। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़ चुका है और उसमें से दुर्गंध फैल रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से जोहड़ों की सफाई नहीं करवाई गई है। गंदे पानी के कारण पशु बीमार पड़ने लगे हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, जब ग्रामीण स्वयं पशुओं को नहलाने के लिए जोहड़ों में उतरते हैं तो उन्हें भी त्वचा संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जोहड़ों की सफाई करवाई जाए, नालियों के गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाए और पानी को साफ रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि पशुओं और लोगों की सेहत सुरक्षित रह सके।






हमारे गांव में जोहड़ों की स्थिति बहुत खराब है। इनमें पानी पीकर ना तो जानवर संतुष्ट हैं और ना ही यह उपयोग के लायक बचे हैं। जोहड़ों का इतना बुरा हाल है कि पशुओं में तो बीमारी फैल ही रही है, साथ ही जो पशुपालक पशुओं को नहलाते हैं उनमें भी चर्म रोग फैल रहे हैं। इन तालाबों की ना तो समय पर खुदाई हो रही है, ना गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध है और ना ही साफ पानी डालने की व्यवस्था है।



-राणा साहब



बड़ौदा गांव के जोहड़ों की स्थिति बिल्कुल खराब है। बड़ौदा ठुठान के 5-6 जोहड़ हैं, जिनमें पानी पूरी तरह खराब हो चुका है। इसके चलते हमारे पशुओं में कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। इन जोहड़ों की सफाई को मुद्दत हो चुकी है और इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। सब वोट की राजनीति के चक्कर में लगे हुए हैं।

-धर्मबीर खासा







जोहड़ों की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। जोहड़ों में गंदा पानी जमा है, जिससे पशुओं को साफ पानी नहीं मिल पा रहा। इसके कारण पशुओं में बीमारियां बढ़ रही हैं और पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ना तो इनकी सफाई करवाई गई है और ना ही पानी की निकासी का कोई पक्का इंतजाम किया गया है।



-राजेन्द्र

—-

जोहड़ों की बदहाल स्थिति अब बड़ी समस्या बन चुकी है। जोहड़ों का पानी पूरी तरह खराब हो गया है, जिससे पशु और आसपास का माहौल दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। सफाई और रखरखाव के अभाव में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे हम सब परेशान हैं।
विज्ञापन


-राजेश खासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें