फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डॉ. कमलेश मलिक बनीं इनरव्हील क्लब की प्रधान

Thu, 02 Jul 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जीवीएम स्कूल में आयोजित दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की प्रधान डॉ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गीता विद्या मंदिर स्कूल में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रेसिडेंट अनीता मदान ने डॉ. कमलेश मलिक को कॉलर पहनाकर नए प्रेसिडेंट का दायित्व सौंपा।
इस दौरान समाज सेवा और अपने पेशे के प्रति समर्पण के लिए डॉ. ऊषा बंसल, डॉ. साक्षी बंसल, डॉ. विमला दहिया सहित 12 महिला चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मरीजों के प्रति अपने दायित्व, सेवा भावना और चिकित्सा क्षेत्र में संवेदनशीलता के महत्व पर विचार साझा किए। अंत में उप प्रधान सुषमा दहिया ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें