फोटो 03 :पूर्व प्राचार्य डॉ.अशोक बत्रा
- फोटो : 1
सोनीपत। हिंदू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक बत्रा को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। वह नवोदित कवियों को प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह भाषा परिष्कार में संलग्न भाषा संस्कार नामक संस्था के भी निदेशक हैं।
डॉ. बत्रा आज भी हिंदी काव्य मंचों पर निरंतर सक्रिय हैं। हजारों कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ कर चुके हैं। उनकी 80 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें हिंदी व्याकरण लेखन के लिए फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल पब्लिशर्स इन इंडिया की ओर से 2005-06 का सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार दिया जा चुका है। वह साहित्य अकादमी हरियाणा के सदस्य भी रहे। उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी का आदित्य अल्हड़ सम्मान मिल चुका है।