गन्नौर। गांव गुमड़ निवासी मोहित पहल को सामाजिक सेवा और उल्लेखनीय कार्य करने के लिए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड फाउंडेशन की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब सिंह कटारिया ने प्रदान किया। इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा एवं कैबिनेट राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। मोहित पहल की उपलब्धि पर फाउंडेशन के प्रधान बबला बड़वासनी, विकास फोगाट, कुलबीर अहलावत, दिलावर छिक्कारा, मनदीप देसवाल, विकास दहिया ने उनको बधाई दी है। संवाद