फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन की खरीद-फरोख्त करने पर 19.35 लाख ठगे

Sat, 06 Dec 2025 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन के ग्रामीण से जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में 19.35 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने जब प्लॉट में निर्माण शुरू करवाया तो अन्य लोगों ने आकर निर्माण रुकवा दिया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी दमकन के मनोज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव गढ़ी सराय नामदार खां में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। उन्होंने यह प्लॉट 28 मई को मुंडलाना के संदीप से खरीदा था। इसके बाद वह प्लॉट में निर्माण करने लगा तो वहां न्यात गांव के रमेश व उसके साथी ने आकर निर्माण रुकवा दिया।
रमेश ने कहा कि यह प्लॉट उनका है। इसके बाद उन्होंने संदीप से बात की तो बोला कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने दोबारा फोन न करने को कहा। उन्होंने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि इकरारनामे में भी संदीप की तरफ से दिया गया किला नंबर खेवट में मौजूद नहीं है। मनोज ने उनसे 19.35 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें