फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल-ट्रिपल इंजन की सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेला : हुड्डा

Thu, 09 Jan 2025 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि डबल-ट्रिपल इंजन किसी काम का नहीं, प्रदेश को बस पिछड़ा बनाने का काम हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरवार को खरखौदा में अधिवक्ताओं के चैंबरों के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पालिका के चुनाव में पहले प्रत्याशी उतारे थे, आगे देखेंगे चुनाव को लेकर क्या निर्णय होता है।
हुड्डा ने कहा कि हमने विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश को नंबर वन बनाया था, भाजपा ने दस वर्ष में कोई विकास नहीं किया। नई सरकार के दो महीने भी पहले जैसे ही हैं। अखबार कत्ल और बलात्कार की खबरों से भरे रहते हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस ने ही दिल्ली का विकास कराया था। अब उसी के बलबूते लोगों के बीच जाएंगे। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर रोहिंग्या को संरक्षण दिए जाने की बात पर हुड्डा ने कहा कि इनके पास अपना कुछ बताने को नहीं है, इसलिए इधर-उधर की बातें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें