फोटो 08: सोनीपत शहर में चलाए गए अभियान के दौरान कूड़ा उठवाते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने लोगों से अपील की कि ग्रैप-तीन की पाबंदियों का पालन करके प्रदूषण के स्तर को कम करने में सहयोग दें। कूड़ा सड़कों पर डालकर न जलाएं। स्वच्छता अभियान को अपना कर्म एवं फर्ज मानकर उसे कूड़ा एकत्रिय करे वाली गाड़ियों में डालें।
मेयर ने हर शनिवार स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत लोक निर्माण विश्राम गृह से एटलस फैक्टरी तक, सेक्टर-23 मोड़ से दहिया काॅलोनी तक सफाई करवाई। सुभाष चौक पर कस्टोडियन की जमीन पर 17 दुकानें तोड़ने के बाद खाली मैदान से कूड़ा उठवाया गया।
नगर निगम प्रशासन को टाइल लगाने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि धीरे धीरे कूड़े के डंपिंग पॉइंट बंद किए जा रहे हैं। अब तक 75 में से 53 बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी डंपिंग पॉइंट बंद करवाने हैं तो हर नागरिक को कूड़ा घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों में डालना पड़ेगा।
उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार, दीपक पांचाल, नकीन मेहरा, संदीप, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र, अनिल ग्रोवर, जोगेंद्र मेहरा, शैलेंद्र तोमर, संजीव वलेचा भी मौजूद रहे।