सोनीपत। शिवालय शंभू दयाल ट्रस्ट सोसाइटी के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 8 स्काउट्स शनिवार को स्काउट मास्टर नीरज के नेतृत्व में 19वें राष्ट्रीय जंबूरी एवं डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए रवाना हुए। प्रधानाचार्य नताशा छाबड़ा ने सभी स्काउट्स को आशीर्वाद देकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 19वें राष्ट्रीय जंबूरी एवं डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट्स जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद