फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से नए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन अटके

Mon, 29 Jul 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरना स्थल पर नारेबाजी करते एनएचएम कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल की वजह से नए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य अटक गया है। एनएचएम में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति ने दस्तावेजों की जांच के लिए पत्र भेजकर सोमवार को बुलाया था। अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र पर चस्पाए गए नोटिस के बाद अभ्यर्थियों को काफी निराशा हुई। अब अभ्यर्थियों को 2 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें जिला कंसल्टेंट पब्लिक हेल्थ, स्टाफ नर्स, साइकोलाॅजिस्ट, क्लीनिकल साइकोलाॅजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, प्रशासनिक सहायक, फ्लीट मैनेजर, लेखा सहायक, एएनएम, एसटीएलएस, कंट्रोल रूम ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी सहायक कम सफाई कर्मी, वार्ड अटेंडेंट के पदों पर भर्ती होनी है। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति ने अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच कराने के लिए सोमवार को बुलाया था। सोमवार सुबह काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल की वजह से स्टाफ उपलब्ध न होने के कारण दस्तावेजों की जांच नहीं हो सकी। इसकी वजह से अभ्यर्थियों को निराशा हुई।
एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को हड़ताल बढ़ाए जाने का सूचना पत्र सौंपा। जिला प्रधान कप्तान राणा ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को एनएचएम कर्मी शहर में जुलूस निकालने के बाद मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें